गुना में यात्री में लगी आग से 4 यात्रियों की मौत 9 घायल

डंपर से टकराने के बाद हादसा, 4 लोगों की मौत की आशंका; 9 घायलों को अस्पताल भेजा|मध्य प्रदेश,Madhya Pradesh - Dainik Bhaskar

गुना- गुंना से आरोन की ओर जा रही थी एक बस में बुधवार की रात भीषण आग लग गयी। बस पूरी तरह से जल गयी। बस गुना से आरोन ओर जा रही थी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गयी है। घटना में कुछ लोगों के जलकर मरने की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

गुना से आरोन जा रही बस में डंपर से टक्कर के बाद आग लग गई।
एसपी विजय खत्री ने बताया कि 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है। 9 लोगों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। बजरंगगढ़ थाने के आरक्षक मुकेश धाकड़ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डम्पर से टकराने के बाद बस से आग लगी है।

हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। जिसके बाद पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *