भीषण हादसे में एक कार 3 ट्रक में लगी आग, जल गईं जिंदगियां
धार. आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गणेश घाट में बड़ा हादसा हो गया। इसमें आपस में टकराने से चार वाहन जलकर खाक हो गए हैं। कुल एक कार तीन ट्रक में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की जलने से मौत हो गई। घटना धामनोद थाना इलाके की है। सूचना के बाद एसडीओपी मोनिका सिंह मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर राहत और बचाव कार्य किया।
आग पर पाया काबू
धार में हुए हादसे के बाद धामनोद स्थित मुंबई-आगरा सड़क मार्ग पर सोमवार शाम से जान की स्थिति बन गई। घटना करीब सात बजे हुई थी। इसके बाद से मौके दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी लग गया। रात करीब 9 बजे आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।
ब्रेक फेल होने से हादसा
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जो इंदौर की ओर से आ रहा था उसके ब्रेक फेल हो गए थे। इससे वो गणेश घाट उतारने के दौरान वह दूसरी लाइन में इंदौर की ओर जा रहे कई वाहनों से भिड़ गया। इससे दो से तीन कार, वैन व बड़ा वाहन टकरा गए और आग लग गई। देखते-देखते ये आग चार वाहनों को अपने आगोस में ले लिया।
