मंत्री बनते ही कैलाश विजयवर्गीय का पहला बयान, सिर्फ 15% विधायक ही मंत्री बनेंगे
भोपाल. डॉ. मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किए गए वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कैबिनेट में सिर्फ 15 % विधायक ही मंत्री के रूप में शामिल हो सकते हैं। सबको मंत्री पद नहीं मिलता, इसलिए कुछ वरिष्ठ नेताओं का छूट जाना स्वाभाविक है।
