देश में तेजी से फैल रहा कोरोना, कोरोना के नये वैरिएंट Jn.1 के 63 केस आये सामने
नई दिल्ली. भारत में कोरोना के नये वैरियेंट जेएन.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 24 दिसम्बर तक देश मे Jn.1 कोविड वैरियेंट के 63 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सबसे अधिक मामले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गोवा से आये हैं। जहां इस वैरिऐंट के 34 मरीज पाये गये हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 9, कर्नाटक से 8, केरल से 6, तमिलनाडु से 4 और तेलंगाना से 2 मामले सामने आये हैं।
Jn.1 सब बैरियेंट क्या है
Jn.1 सब वैरिएंट की पहली बार पहचान अगस्त में की गयी थी। यह ओमिक्रॉन का सब-बैरिएंट BA .2.86 से बना है। वर्ष 2022 की शुरूआत मे ंBA .2.86 ही कोरोना के मामलों में वृद्धि की वजह था। BA .2.86 व्यापक रूप से नहीं फैला था। लेकिन इसने विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया था। क्योंकि BA .2.86 के स्पाइक प्रोटीन पर अतिरिक्त म्यूटेशन हुए थे और उसी तरह Jn.1 के स्पाइक प्रोटीन में थी एक अतिरिक्त म्यूटेशन हैं।
विशेषज्ञों ने बताया है कि विश्व स्तर पर मामलों में बढ़ोत्तरी से पता चलता है कि Jn.1 एक ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है जो मजबूत इम्यूनिटी वालों को भी आसानी से संक्रमित कर सकता है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कन्ट्रोल (CDC ने इसे यूएस में सबसे तेजी से बढ़ने वाला है।
