कोहरे की वजह से टूरिस्ट बस ट्रक से टकराई में 2 की मौत 15 घायल, सभी है ग्वालियर निवासी

ग्वालियर. बागेश्वर धाम गये 15 लोगों से भरी टूरिस्ट बस सोमवार की सुबह कोहरा के चलते हाइवे पर आगे खड़े ट्रक से जा टकराई। अभी बस भिड़ी ही थी कि पीछे से एक अन्य वाहन ने और टक्कर मार दी। घटना सोमवार की सुबह झांसी के नबावाद इलाके की है। घटना में बस चालक और एक महिला यात्री समेत 2 की मौत हो गयी है। जबकि 15 लोग जख्मी है। मृतक और घायल सीाी ग्वालियर के बताये गये हैं। घटना के बाद झांसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और सभी घायलों को मेडीकल कॉलेज लेकर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया है।
इनकी हुई मौत
पुलिस के अनुसार, मेडिकल बाइपास पर एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ ही टूरिस्ट बस उससे टकरा गई। इसके बाद एक मिनी ट्रक भी टकरा गया। हादसे में बस के ड्राइवर ग्वालियर निवासी जितेंद्र (32) पुत्र रामहेत और ग्वालियर निवासी राजेश्वरी पथिक (58) पत्नी एमके पथिक की मौत हो गई।
यह हुए घायल
हादसे में राजेश्वरी की बेटी विनीता (28), ग्वालियर निवासी कशिश शर्मा (40), उनके पति अमित शर्मा (45), बेटा यश शर्मा (17), कशिश की गुरु बहन महाराष्ट्र निवासी आरती गंगौती (47) और पप्पू महाराज (26), ग्वालियर निवासी सुनीता (40), राधा जादौन (66), दिनेश अग्रवाल (34), प्रेमिका भदौरिया (32), प्रियंका जादौन (29), रमा देवी (50), ग्वालियर के बानमोर निवासी राजेश गोले (48) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (47), घायल हो गए। वहीं, विनीता का दो साल का बेटी प्रदन्या, आराध्या शर्मा (11) और प्रियंका के बेटे किट्‌टू जादौन (9) बाल-बाल बच गए, उनको चोट नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *