ग्वालियर में आप नेता का हमलावर पति गिरफ्तार,दीपावली पर नेता रूचि गुप्ता पर किया था कातिलाना हमला

ग्वालियर. ग्वालियर में आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता रुचि गुप्ता को टारगेट कर फायरिंग करने वाला उनका पति पुलिस के हाथ लग गया है। वो शहर छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन स्टेशन के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी की घटना दीपावली की दोपहर उस समय की थी जब आप नेता अपने प्रतिष्ठान फिटनेस सेंटर एण्ड ब्यूटी सैलून में दिपावली की पूजा कर रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *