राह चलते दंपत्तियों की लूट करने वाली अपाचे गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

ग्वालियर। लूट की बारदातों को गंभीरता से लेते हुए उन पर अंकुष लगाने व लुटेरों की षिनाख्त कर पकड़ने हेतु सभी थाना प्रभारियों को टीम बनाकर  11 दिसम्बर को रात 08 बजे में थाना बिजौली क्षेत्रातंर्गत एक दंपत्ति अपनी पत्नी का इलाज करवाकर अपने गाँव लौट रहा था तभी ग्राम रतवाई रोड पास एक अपाचे में सवार चार बदमाश कट्टे की नोक पर दंपत्ति के दो मोबाइल ज़ेवर व दवाई लूट कर ले गये।
उक्त गैंग द्वारा दिनांक 12 दिसम्बर की षाम को पिछोर थाना क्षेत्रातंर्गत घोघा टोल के पास मोटरसायकिल सवार दंपत्ति के साथ एक और लूट की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस टीम को एक व्यक्ति अपाचे मोटरसायकिल पर बैठा हुआ तथा अन्य तीन व्यक्ति पास में खड़े दिखे। पुलिस टीम को देखकर उनके द्वारा मोटरसायकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया तो हडबड़ी में मोटरसायकिल खंती में गिर गई। पुलिस टीम द्वारा उक्त चारों बदमाषों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये चारों बदमाषों से नाम पता पूछने पर 1. खुमानपुरा केडवरी कंपनी के पीछे मालनपुर जिला भिण्ड, 2. शंकरपुर मौ जिला भिण्ड, 3. इंदरगढ मणीपुरा दतिया 4. ग्राम भलका थाना गोधन जिला दतिया का रहने वाला बताया। पकड़े गये आरोपियों ने 11 दिसम्बर को थाना बिजौली क्षेत्रातंर्गत ग्राम रतवाई रोड के पास एक मोटरसायकिल सवार दंपत्ति के साथ कट्टा अडाकर लूट करना स्वीकार किया। इसी प्रकार उक्त बदमाषों द्वारा 12 दिसम्बर को थाना पिछोर क्षेत्रातंर्गत घोघा टोल के पास एक मोटरसायकिल सवार दंपत्ति को रोककर लूट करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का तरीका
चारों बदमाश शातिर किस्म के हैं। मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को ही अपना निशाना बनाते थे और मोबाइल भी लूट कर ले जाते थे ताकि पुलिस को तत्काल सूचना न दे सके। यह लोग पिस्टलनुमा लाइटर को दिखाकर लूट करते थे।
अपाचे गैंग द्वारा ग्वालियर में की गई घटनायें-
11 दिसम्बर फरियादी आकाश वाल्मीकि निवासी ग्राम रतवाई ने थाना बिजौली में रिपोर्ट कि वह अपनी पत्नी को डाक्टर के यहां से दिखाकर अपनी मोटर सायकिल से अपने घर ग्राम रतवाई वापस आ रहा था जैसे ही मैं ग्राम रतवाई रोड पास पहुंचा तभी पीछे से एक अपाचे सफेद रंग की मोटर सायकिल आई जिस पर चार लड़के बैठे थे, उन्हाने मेरी मोटरसायकिल में लात मारी जिससे मेरी मोटरसायकिल झुक गई। उसमे से एक लड़के ने मेरी कनपटी पर कट्टा अडाकर मेरा वीवो कपनी का मोबाईल व मेरा पर्स जिसमें करीब पन्द्रह सौ रूपये रखे थे एवं मेरी पत्नी से कान में पहने हुए सोने के टॉक्स, सोने का मंगलसूत्र, ओप्पो कंपनी का मोबाईल व पर्स में रखे करीबन पांच सौ रूपये ले लिये और मोटरसायकिल लेकर वापस पीछे की तरफ मुरार चितौरा रोड तरफ भाग गये।
12 दिसम्बर फरियादी प्रदीप वघेल नि. ग्राम इकोना थाना गिजौर्रा ने थाना पिछोर में रिपोर्ट कि थी कि वह अपनी पत्नि व बच्चे सहित मोटर सायकिल से अपने गांव इकोना जा रहे थे, घोघा टोल के पास चार अपाचे मोटर सायकिल सवार लड़कों ने अपनी मो.सा. को ओवरटेक कर मेरी मो.सा. के आगे लगा दी और वह लोग मेरी पत्नि के गले से पुराना इस्तेमाली सोने का मंगलसूत्र व उसका पर्स जिसमें सात हजार रुपये नकदी व एक मोबाइल, अन्य दस्तावेज (कुल कीमती 18 हजार रुपये) के छीनकर चारों लड़के अपनी अपाचे मो.सा. से बिलौआ तरफ चले गये।
बरामद समान
पकड़े गये आरोपियों से 04 मोबाईल, दो टोप्स, एक पिस्टलनुमा लायटर व पीली धातु का मंगलसूत्र का टुकडा, एक पर्स जिसमें मोटर सायकिल चालक के कागजात, तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसायकिल, कुल मषरूका कीमती 01 लाख 10 हजार का जप्त किया गया।
टीआई मनीष धाकड, थाना प्रभारी काईम ब्रांच टीआई अमर सिंह सिकरवार थाना क्राईम ब्रांच टीम- एसआई रधुवीर मीणा, एएसआई राजीव सोलंकी, अनिल मौर्य, सोनू प्रजापति आदि ने लुटेरों को दबोचने में कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *