बेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल (वुमेन) -खेल में हारने पर भी आपको सीख जरूर मिलती हैः प्रो- अविनाश तिवारी

ग्वालियर . आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में बेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल (वुमेन) चैंपियनशिप 2023-24 का शुभारंभ बड़े ही उत्साह पूर्ण महौल में हुआ। जीवाजी यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये। वहीं विशेष अतिथि के रूप में ग्वालियर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रो-चांसलर डॉ. दौलतसिंह चौहान, वाइस रजिस्ट्रार डॉ. ओमवीर सिंह, स्पोर्ट्स ऑफिसर विमल शर्मा सहित देशभर से आए विभिन्न यूनिवर्सिटीज व कॉलेज की महिला फुटबॉल खिलाड़ी मौजूद रहीं।
बेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल (वुमेन) चैंपियनशिप 2023-24 की मेजबानी कर रही आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन ग्राउंड में फुटबॉल मैच का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फुटबॉल को किक कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. अविनाश तिवारी ने देशभर से आईं महिला फुटबॉल खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि आप यहां आये हैं तो खेल भावना के साथ खेलिये, क्योंकि खेल में हार और जीत दोनों ही पहलू होते हैं। एक टीम को जीत हासिल होती है और दूसरी को हार। ये हार-जीत ही तो जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो आपको हर परिस्थितियों का सामना करने का धैर्य प्रदान करती हैं। खेल में हारने पर भी आपको शिक्षा जरूर मिलेगी कि भविष्य में किस तरह जीत के लिये तैयारी करना है।
आईीएम फिजिकल एजुकेशन ग्राउंड में वुमेन फुटबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर विशेष अतिथि शिववीर सिंह भदौरिया, सचिव जिला फुटबॉल एसोसिएशन ग्वालियर ने कहा कि आज आप सब यहां फुटबॉल स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिये एकत्रित हुये हैं तो यहां सिर्फ और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दें और अपना बेस्ट देने की कोशिश करें। अगर आप यहां जीत और हार को ध्यान रखकर खेलेंगे तो फिर आप अपना बेस्ट कभी नहीं दे पायेंगे। इसलिये आप यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

टीम भावना के साथ स्पर्धा में लें हिस्सा, जीत जरूर मिलेगीः प्रोफेसर एसएन खेड़कर
बेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल (वुमेन) चैंपियनशिप 2023-24 के शुभारंभ अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. एसएन खेड़कर ने महिला फुटबॉल खिलाडि़यों को मोटिवेट करते हुये कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि आप भगवत गीता का अध्ययन करने की तुलना में अगर फुटबॉल खेलते हो तो स्वर्ग के अधिक निकट होंगे। प्रोफेसर डॉ. एसएन खेड़कर ने कहा कि फुटबॉल ऐसा खेल है जिसे टीम भावना के साथ खेला जाता है। अगर टीम का एक भी खिलाड़ी कमजोर और सहयोगी नहीं हुआ तो उसका खामियाजा पूरी टीम को ही हार के रूप में भुगतना होता है। इसलिये आईटीएम में जितने भी मैच में हिस्सा लें तो उन्हें टीम भावना के साथ खेलें। क्योंकि टीम भावना के साथ स्पर्धा में हिस्सा लेने से जीत जरूर हासिल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *