विवेकानंद नीडम आरओबी के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

ग्वालियर. वर्ष 2017 से बन रहे ग्वालियर के विवेकानंद नीडम आरओबी के निर्माण की धीमी गति पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी का असर अब दिखाई देने लगा है। एक सप्ताह के अन्दर आरओबी के निमार्ण कार्य ने फिर से स्पीड पकड़ ली है। 57 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाला यह 970 मीटर लम्बा और 24 मीटर चौड़ा नीडम ओवर ब्रिज के लिये रेलवे का कार्य पूरा करने के लिये अब फरवरी 2024 तक का टास्क दिया गया है। इसके एक माह बाद मतलब मार्च 2024 पर नीडम आरओबी पर आमजन का सफर शुरू हो जायेगा। गौरतलब है कि आरओबी निर्माण में देरी की स्थिति जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जानकारी में आयी तो उन्होंने शहर के विकास कार्यो के रीव्यू मीटिंग में चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके बाद एक सप्ताह के अन्दर निर्माण कार्य में तेजी आयी और गार्डर लांच किया गया।
यह होगा लाभ
नीडम रेल ओवर ब्रिज ग्वालियर शहर के विस्तारित क्षेत्र को जोड़ने वाला होगा।
पिछले कई वर्षो से क्षेत्र की डेढ़ लाख से अधिक आबादी परेशान थी उनका यातायात अब होगा आसान।
आरओबी शुरू होने पर झांसी रोड व नाका चन्द्रवदनी से होकर आने वाला यातायात न्यू कलेक्ट्रेट व रिसोल के लिये सीधे यहां से जा सकेगा।
इस आरओबी का कार्य 2019 में ही पूरा हो जाना था, लेकिन तकनीकी चुनौतियों के कारण गार्डर लांचिंग नहीं हो पा रही थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *