जंतर-मंतर पर सांसदों के निलंबन के विरोध में I.N.D.I.A का प्रदर्शन

नई दिल्ली. संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को I.N.D.I.A के घटक दल जंतर-मंतर पर जुटे हुए हैं। सेवा डेमोक्रेसी प्रोटेस्ट (लोकतंत्र बचाओं प्रदर्शन) में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार सहित विपक्षी पार्टियों के कई नेता मौजूद हैं। गठबंधन ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से सांसदों के सस्पेंशन के विरोध में देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीपसिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी विपक्ष रहित सदन चाहते हैं लेकिन हम लड़ते रहेंगे और संसद में जो लोग घुसे थे। उन्होंने रंगीन धुआं उड़ाया था। अगर यह कुछ और होता तो देश की स्थिति कुछ और होती। प्रदर्शन में शामिल होने के लिये पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हमस दन में सिर्फ गृहमंत्री के बयान की मांग कर रहे थे। इस पर कई सांसदों को निलंबित कर दिया हैा

संसद में घुसपैठ, विपक्ष का हंगामा और विपक्षी सांसद निलंबित
13 दिसंबर को लोकसभा में दो शख्स घुस आए थे, उन्हें सांसदों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसको लेकर विपक्षी सांसद पीएम मोदी और अमित शाह से बयान देने की मांग रहे थे। हंगामे के चलते 14 से 21 दिसंबर तक लोकसभा और राज्यसभा से 146 सांसद सस्पेंड हुए। इसमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 61 सांसद (लोकसभा से 44, राज्यसभा से 17) हैं।उधर, 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई विपक्षी गठबंधन की बैठक में भी सांसदों के सस्पेंशन का मुद्दा उठा था। विपक्षी दलों ने सांसदों के सस्पेंशन की निंदा की और इसके खिलाफ विरोध करने का फैसला किया।
