छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों ने ली शपथ, 9 में से 5 विधायक पहली बार बने रहे मंत्री

9 विधायकों में से 5 पहली बार बन रहे मंत्री; 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक पढ़े|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh - Dainik Bhaskar

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह में 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। 5 पहली बार मंत्री बनाये गये है। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जयसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल है। भाजपा के सभी विधायक राजभवन में पहुंच कर शपथग्रहण की।
कैबिनेट में कुल 12 से 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी है। वहीं एक जगह अब भी खाली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमण्डल होता है। मुख्यमंत्री साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके है। शपथग्रहण के बाद सीएम दिल्ली रवाना होंगे और 2 दिन वहीं रहेंगे।
इन्होंने ली शपथ

1. दयालदास बघेल

2. केदार कश्यप

3. लखन लाल देवांगन​​​​​

4. श्यामबिहारी जायसवाल

5. ओपी चौधरी

6. लक्ष्मी राजवाड़े

7. टंकराम वर्मा

एक मंत्री पद अभी भी खाली

साय की घोषणा के मुताबिक 9 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। यानी एक मंत्री पद अभी साय सरकार में रिक्त है। इस पद के लिए राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रेणुका सिंह, गुरु खुशवंत साहेब और धरमलाल कौशिक जैसे दिग्गज नेताओं ने दावेदारी की है। इन नामों पर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं का मंथन अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *