विवेकानंद नीडम आरओबी पर 2 घंटे के ब्लॉक में रखे 4 गर्डर, गर्डर को रखने में 30 श्रमिक जुटे थे

ग्वालियर. विवेकानंद नीडम पर रेल ओबर ब्रिज () पर 4 सालों के इंतजार के बाद गुरूवार को 4 गर्डर लांच किये गये। यह 1 घंटे के ब्लॉक मिलने पर दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच लांच हुए। ब्लॉक के चलते झांसी ओर से आने वाली ट्रेनें करीब 30 मिनट ककी देरी से ग्वालियर पहुंची। अभी 2 गर्डर और शुक्रवार को लांच किये जाने है। एक गर्डर का वजन लगभग 46 टन है। गर्डर लांच के समय रेलवे की ओर से एडीआरएम विवेक मिश्रा गतिशक्ति के प्रोजेक्ट चीफ मैनेजर पीके सिंह और पीडब्ल्यूडी की तरफ ब्रिज का काम देख रहे सब इंजीनियर एसके जैन, पीएसयू के हिन्दुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन की ओर से रिजवान खान, स्पेस क्रेन इंजीनियरिंग की ओर हरकेश शर्मा आदि लोगों गर्डर लांच किये जाने पर नजर रखे हुए थे।
आरओबी फैक्ट
आरओबी निर्माण 4 साल लेट
लंबाई: 970 मीटर
लागत: 57 करोड़ रुपए
काम शुरू हुआ अक्टूबर 2017
निर्माण पूरा होना था 2019 दिसंबर
2 घंटे में रखे 4 गर्डर
विवेकानंद नीडम आरओबी पर 2 बजे से ब्लॉक मिलने से पहले पूरी तैयारी करके रखते है। जैसे कि क्रेन पर पहले से गर्डर को पूरी तैयार रखते हैं बुधवार को 3 गर्डर रखे गये थे और जैसे ब्लॉक मिलते गुरूवार की दोपहर महज 5 से 10 मिनट के बीच चौथा गर्डर 2.10 बजे रखा गया है पांचवा गर्डर 3.05 बजे, छठा गर्डर 3.57 बजे रखा गया। गर्डर रखने के बाद एक गर्डर से दूसरे गर्डर के बीच एक क्रॉस डायफ्रॉम लगाया जाता है जिससे गर्डर के बीच दूरी सामन हो।
5 ब्रिज का गर्डर रखने अनुभव है हरकेश शर्मा
जब गर्डर लांच किये जा रहे थे पिन टू पिन हॉल मिलाकर गर्डर रखवा रहे स्पेस क्रेन इंजीनियरिंग की ओर टीम के इंजीनियर
हरकेश शर्मा गर्डर को मॉनीटरिंग कर रहे है। जब उनसे पूछा कि आप अभी तक ब्रिजों के गर्डर लांच करवा चुके है तो उन्होंने बताया कि मैंने अभी तक उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दादरी के 5 आरओबी गर्डर लांच कर चुके है। 6 आरओबी आंतरी का है वह भी इंजीनियर हरकेश शर्मा की देख रेख लांच किये जायेंगे।
