लुटेरे ने लूटा मोबाइल फरियादी को लौटाकर किया राजीनामा
ग्वालियर. एक ईमानदार लुटेरे का मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह 5 बजे एक दंपत्ति पर झपट्टा मारकर एक्टिवा सवार मोबाइल छींन कर भाग गया था। झपट्टा कारते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर फिसल गयी। झपट्टामार भी घायल हो गया। लेकिन दम्पत्ति जब तक उसे पकड़ पाती वह एक्टिवा लेकर फरार हो गया।
दम्पत्ति ने मोबाइल पर कॉल किया तो वह 2 बार कॉल लगा इसके बाद उसे बन्द कर दिया गया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के हुरावली लिंक रोड की है। दंपत्ति ने थाना पहुंच कर इस मामले की शिकायत की। शाम को जब एफआईआर होने वाली थी तभी दम्पत्ति के मोबाइल पर उनके ही नम्बर पर फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे उनका मोबाइल मिला हैै जिसे वह लौटाना चाहता है। शाम को दम्पत्ति से छीना मोबाइल युवक ने लौटा दिया और उसके साथ 3 छात्र आये थे। छात्रों ने भविष्य को देखते हुए फरियादी ने उनको माफ कर राजीनामा कर लिया है। आरोपी ने लिखित में माफी नामा दिया है जिस पर पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।
