भारत पर बढ़ा कर्ज 205 लाख करोड रूपये पर पहुंचा आंकड़ा
नई दिल्ली. भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है। लेकिन इसके साथ ही देश पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े बता रहे हैं। एक रिपोर्ट में जानकारी दी गयी है कि देश का कुल कर्ज चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितम्बर तिमाही में बढ़कर 2.47 ट्रिलियन डॉलर या 205 लाख करोड़ रूपये हो गया है। हालांकि इस दौरान डॉलर की कीमत में होने वाली बढ़ोत्तरी का असर भी पड़ा है। जिसने कर्ज के आंकड़े को बढ़ाने का काम किया है।
देश के कर्ज में बढ़ोत्तरी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल कर्ज 2.34 ट्रिलियन डॉलर या लगभग 200 लाख करोड़ रूपये था। इंडियाबॉन्ड्स डॉट कॉम के सह -संस्थापक विशाल गोयनका ने भारतीर रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों का हवाला देते हुए केन्द्र और राज्यों पर कर्ज के आंकड़े पेश किये हैं।
उन्होंने कहा है कि केन्द्र सरकार का कर्ज सितम्बर तिमाही में 161.1 लाख करोड़ रूप्ये रहा है जो मार्च तिमाही में 150.4 लाख रूपये करोड़ रूपये था और इसके साथ ही बताया गया है कि राज्य सरकारों की कुल कर्ज में हिस्सेदारी 50.18 लाख करोड़ रूपये होती है। गौरतलब है कि इस अवधि में अमेरिकी डॉर की कीमत बढ़ने का असर भी कर्ज के इस आंकड़े पर पड़ा है। दरअसल, इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि मार्च 2023 माह में एक डॉलर 82.5441 रूपये के बराबर था जो कि अब बढ़कर 83,152506 रूपये पर पहुंच चुका है।
