छात्र का अपहरण सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा घर से मां की साड़ी पहन कर गायब हुआ बालक

ग्वालियर. बहोड़ापुर आनंद नगर में एक मल्टी से 14 वर्ष का छात्र संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया है। घटना 18 दिसम्बर की शाम 4 बजे की है। छात्र के साथ ही घर से 3 बैग लापता है और सारे गहने, कुछ नगदी भी नहीं मिल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशने से बड़ा खुलासा हुआ है।
सीसीटीवी फुटेज में छात्र घर से मां की साडी पहनकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। गली से निकलते वक्त उसके पर पल्लू है। जिससे किसी को लगे कोई नहीं बहू जा रही है और उसके साथ 3 बैग भी है। जिसमें कपड़े, गहने व नगदी भी हो सकती है। छात्र का पिता बहोड़ापुर थाने पहुंचा है। पुलिस ने छात्र के पिता की सूचना अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी छानबीन शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित एक मल्टी निवासी चौदह वर्षीय 9वीं का छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। छात्र के पिता ने पुलिस थाना पहुंचकर बताया है कि 18 दिसंबर की सुबह किसी आवश्यक कार्य से मैं और मेरी पत्नी बानमोर मुरैना गए हुए थे। घर पर उनके दो बेटे अकेले थे। सुबह जब निकले थे तो वह स्कूल गए थे। शाम को जब मां-पिता वापस आए तो घर पर छोटा बेटा था, जबकि बड़ा बेटा गायब था। जब उसके बारे में पूछा तो छोटे बेटे ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। माता-पिता ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला तो वह उसके कमरे में पहुंचे तो पता चला कि उसके कपड़े गायब है और दूूसरे कमरे में पहुंचे तो छात्र की मां की साड़ी के अलावा अलमारी में रखे करीब पांच तौला वजनी सोने व चांदी के जेवर के साथ ही आर्टीफिशियल ज्वेलरी भी गायब थी। कुछ कैश भी नहीं मिल रहा था।
अपने स्तर पर तलाशा नहीं मिला तो पहुंचे पुलिस के पास
जब घर पर जेबरात व नगदी नहीं मिला तो छात्र के पिता ने अपने स्तर पर उसे तलाशने के लिये काफी सारे प्रयास किये, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बस स्टैण्ड स्टेशन से लेकर अन्य दोस्तों के घर पर भी तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला और इसके बाद पिता अपने बेटे के लापता होने की सूचना लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचा। मामले की शिकायत करते हुए अपहरण की आशंका जताई। लापता के नाबालिग होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस बोली
इस मामले में बहोड़ापुर थाना प्रभारी टीआई जितेन्द्र सिंह ने बताया है कि एक छात्र लापता हुआ है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले है जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *