राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे न्यौता, मुख्य यजमान होंगे नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को अयोध्या में राममंदिर के नये भवन में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। अयोध्या में यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होने वाला है। पीएम नरेन्द्र मोदी मुूख्य यजमान होंगे। वह प्राण प्रतिष्ठा की पूजा करेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से खड़गे, सोनिया गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी निमंत्रण दिया है। हालांकि, कां्रग्रेस नेता समारोह में हिस्सा लेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है।
