भाजपा नेता के वाहन पर पथराव, हाईवे पर खड़ी कई गाड़ियों में लगाई आग
छत्तीसगढ़. सुकमा जिले में बुधवार शाम नक्सलियों ने अटैक कर दिया। कई जगह आगजनी की। कोंटा से सटे सीमावर्ती राज्य आंध्र प्रदेश के वीरापुरम ब्रिज के पास नक्सलियों ने की आगजनी की घटना का अंजाम दिया। इसके अलावा कोंटा के भाजपा नेता के वाहन पर भी नक्सलियों ने पथराव किया। वाहन में भाजपा नेता मौजूद नहीं थे, लेकिन नक्सल घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। नक्सलियों से 22 तारीख को भारत बंद का ऐलान किया है, लेकिन उससे पहले जिले में नक्सलियों का तांडव नजर आ रहा है।
दंतेवाड़ा में नक्सलियों को रोकने की विशेष तैयारी
दंतेवाड़ा जिले के सभी थानों में पुलिस विभाग के द्वारा 500 से अधिक हाइटेक कैमरा लगा दिए हैं। जिले के सभी थानों को हाईटेक कैमरों से सुसज्जित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस कदम से माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। दूसरी ओर माओवादियों के शहरी नेटवर्क को पहचानने में भी आसानी होगी। नक्सलियों की सप्लाई लाइन पर भी रोक लग जायेगी।
