Airport के निर्माणाधीन नये भवन की दूसरी मंजिल पर फॉल सिलिंग का काम कर रहा था बिड़ला अस्पताल में कराया भर्ती

ग्वालियर. महाराजपुरा में बन रहे नये एयरपोर्ट भवन के केपीसी कंस्ट्रक्शन के निर्माण के बीच एक श्रमिक के 2-3 मंजिल की ऊंचाई से नीचे गिरने घायल हो गया है। घटना मंगलवार की सुबह एयरपोर्ट परिसर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुुंची और घायल मजदूर को बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर की कम से लेकर सीने व सिर में चोट आई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है औेर डॉक्टरों ने 48 घंटे के लिये निगरानी में रखा है।
घटना के समय मजदूर सुरक्षित होकर काम कर रहा था या नहीं, यह पुलिस जांच कर रही है। अभी कु1छ दिन पहले एयरपोर्ट के नवीन भवन में चल रहे निर्माण में एक वाटर टैंक की पुताई के बीच केमीकल पेंट का बॉक्स फट जाने की वजह से घटना घटी। 4 श्रमिकउों को दमकल दस्ते ने रेस्क्यू कर निकाला था।


क्या है पूरा मामला
ग्वालियर में इन दिनों राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के विस्तार का काम चल रहा है। जिसमें एयरपोर्ट को भव्य लुक देने के लिए नवीन भवन तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को नवीन भवन में फॉल सिलिंग का काम चल रहा था। इसमें यूपी का मजदूर भौकम सिंह भी काम रहा था। जिस समय वह फॉल सिलिंग के काम में व्यस्त था, उसी समय अपनी स्थिति बदलने के लिए हल्का से हिलने पर मजदूर का पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। मजदूर के नीचे गिरते ही वहां हड़कंप मंच गया। कंस्ट्रक्शन ठेकेदार से लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल मजदूर को गोला का मंदिर बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। मजदूर की हालत गंभीर है। उसे कमर से लेकर ऊपर सीने तक गंभीर चोटें आई हैं। इसी साइट पर उसके कुछ रिश्तेदार व परिजन भी काम कर रहे हैं। वह अभी मजदूर के साथ हैं। पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है।

एयरपोर्ट का तैयार हो रहा नया परिसर
घटना कैसी घटी पुलिस करेगी जांच
घटना कैसे घटी है और किन परिस्थितियों में हुई है इसको लेकर संदेह है कि पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इस मामले में जांच कर पता लगाया जायेगा कि घटना कैसे हुई है। पहले 2 श्रमिक के घायल होने की खबर पुलिस तक पहुंची थी। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि एक ही मजदूर घायल है।
पुलिस का कहना है कि
इस मामले में सीएसपी महाराजपुरा ने बताया है कि हादसा तो हुआ है एक मजदूर भी घायल है। उसे बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में जांच करेंगे कि आखिर घटना कैसे हुई है। कहां किसी लापरवाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *