शिवराज सिंह बोले मैं राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा

भोपाल. MP विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर गए। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक पुनर्वास भी जल्द हो सकता है। पार्टी हाईकमान ने चर्चा के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया है। शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा से मुलाकात की। शिवराज इस मुलाकात के लिए मंगलवार दोपहर पहुंचे।

शिवराज सिंह चौहान ने नड्‌डा से उनके आवास पर मुलाकात की। उसके बाद मीडिया से बात की। - Dainik Bhaskar
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में शिवराज ने कहा कि नड्डा से मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मेरी जो भी भूमिका तय होगी उस पर काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मोहन यादव मप्र के मुख्यमंत्री हैं। हमें उनके साथ काम करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *