2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी कंगना रनौत

नई दिल्ली. अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों अपने तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीजेपी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पिछले काफी समय से खबरे आ रही थी कि बॉलीवुड की क्वीन राजनीति के क्षेत्र में आना चाहती है। इस पर अभिनेत्री के पिता अमरदीप रनौत ने बड़ा खुलासा किया है। कंगना के पिता ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की बात की पुष्टि की है। सीट को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी तय करेगी कि कंगना कहां से चुनाव लड़वाना है।
इस सीट से लड़ सकती है चुनाव
अभिनेत्री कंगना के पिता अमरदीप का कहना है कि यदि भाजपा उनकी बेटी को टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। अब कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी कंगना को लोकसभा चुनाव में हिमाचल, महाराष्ट्र या उत्तर प्रदेश से मैदान में उतार सकती है। यदि पार्टी उन्हें हिमाचल से चुनाव लड़ाने का फैसला करती है तो मंडी संसदीय क्षेत्र उनकी कर्मभूमि हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *