सिटीसेंटर में वाटर हार्वेस्टिंग वाली सड़क ले रही आकार, होगी पहली सड़क, वाटर लेवल बढ़ेगा-रेखा अनिल त्रिपाठी

ग्वालियर. होटल, रेस्टारेंट, मैरिज गार्डन एवं अन्य कॉमर्शियल गतिविधियों वाला 100 फीट चौड़ा सिटीसेंटर एसबीआई, पटेल नगर मार्ग शहर का पहला वाटर हार्वेस्टिंग फोरलेन बनाया जायेगा। इस इलाके में भूमिगत जल का अत्याधिक दोहन होने की वजह यहां ग्राउंड वाटर लेवल 500 फीट से अधिक नीचे चला गया है। पक्के निर्माण की वजह से वर्षा का जल ग्राउंड वाटर तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसी स्थिति में भारतीय स्टेट बैंक के आंचलिक कार्यालय के तिराहे से पटेल नगर सिटीसेंटर तिराहे तक लगभग डेढ किमी लम्बी रोड के दोनो ओर वर्षा के पानी की निकासी के लिये सामान्तर पक्का नाले का निर्माण किया जा रहा है। इस नाले में वर्षा के पानी से ग्राउंड वाटर लेवल रीचार्ज करने के लिये लगभग 18 जगह पर वाटर हार्वेस्टिंग फिर बनायी जायेगी। केन्द्र सरकार के 15वें वित्त आयोग से मिली अनुदान राशि में से 2 करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से इस सड़क आकार ले रही है। नगर निगम अधिकारियों ने इस माह के अंत तक नाला निर्माण पूरा करने का टारगेट रखा है।
वाटर हार्वेस्टिंग 50 फीट गहरी खुदाई के बाद बनेगी पिट
हार्वेस्टिंग पिट बनाने के लिये वहां पर मशीन से 50 फीट तक खुदाई की जायेगी। इससे लम्बे समय तक किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी। काफी समय पहले एबीडी योजना के तहत शहर में पानी की निकासी के लिये डाली गयी लाईन वहीं से निकाली गयी है। पहले से अधिक वर्षा का पानी भरने से बचाने के लिये इसको एडीबी में डाली गयी लाइन से जोड़ा जायेगा।
जल भराव से सड़कें होती हैं खराब
इस सड़क पर कई जगह लेवल नीचा है जिसकी वजह से वहां पर वर्षा के दिनों में जल भराव हो जाता है। हल्की सी वर्षा का पानी भी कई दिनों तक भरा रहता है। वाटर हार्वेस्टिंग पिट से भू-जल स्तर सही बना रहेगा। सड़क का लेवल भी एक समान किया जायेगा। जिससे जल भराव की समस्या भी समाप्त हो जायेगी। अभी तक सड़क कई जगह पर कटोरे जैसी बनी हुई है। इसी वजह से वहां पर पानी भरता है। नगरनिगम ने यहां नाला निर्माण का काम शुरू करा दिया है। इस नाले में केवल वर्षा का पानी डाला जायेगा किसी प्रकार से सीवर या अन्य गंदे पानी की लाइन नहीं जोड़ी जायेगी।
कुछ सड़कें सीसी रोड बनाने की भी योजना
इस सड़क पर जलभराव के बाद डामरीकरण किया जायेगा। सर्वे में कुछ ऐसी जगह छांटे गये हैं। जहां पर पानी भरने की संभावना बनी रह सकती है। वहां सीधी रोड़ बनाई जायेगी। इससे सड़क को नुकसान नहीं होगा। ऐसा इंतजाम इसलिये किया जायेगा क्योंकि वर्षा के पानी के साथ कई बार कचरा आ जाता है उससे पानी की निकासी रूक जाती है। ऐसे स्थान पर पानी की निकासी के लिये विशेष व्यवस्था की जायेगी। नाले में पानी जाने के किसी प्रकार की रूकावट नहीं हो।
वर्षा के दिनों सिटीसेंटर परेशान होते थे
वार्ड क्रमांक 30 के निवासी सड़कों पर जल भराव की वजह से परेशान होते थे इसलिये इस सड़क को बनाने के लिये दिन प्रयासरत था। जिसमें निगमायुक्त के सहयोग से कामयाबी मिली है।
रेखा अनिल त्रिपाठी, पार्षद, वार्ड क्रमांक 30
वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेष ध्यान दे रहे हैं
सिटीसेंटर में हो रहे सड़क निर्माण से पहले इसका सर्वे कराया गया था। डिजाइन तैयार करते समतय इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया था कि वर्षा के पानी के उपयोग कर वाटर लेवल को बढ़ाया जा सके। इसलिये लिये हार्वेस्टिंग पिट बनाने का उससे प्रावधान रखा गया था।
हर्षसिंह निगमायुक्त, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *