दहेज की मांग पूरी नही होने पर पत्नी के साथ करता है अप्राकृतिक कृत्य, दहेज के पैसों से खरीदी मर्सिडीज कार

ग्वालियर. एक पत्नी ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ दहेज में मायके से एक करोड़ रूपये नहीं लाने पर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पत्नी ने बताया है कि पिछले 10 वर्षो से उसके साथ मारपीट कर गलत काम करता चला आ रहा है। महिला ने कई बार आपत्ति भी उठाई, लेकिन पति की हरकत और बढ़ती गयी। पति सुधर जाये इसलिये उसने पति को मर्सिडीज कार खरीदने के लिये 8 लाख रूपये भी दे दिये थे। लेकिन उसकी दहेज की डिमांड फिर भी बढ़ती गयी। आखिरकार परेशान होकर महिला ने पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर बिल्डिंग ग्रीन गार्डन स्टेट पटेल नगर में रहने वाली 36 वर्षीय पीड़िता महिला थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2014 में बैंगलोर में रहने वाले विक्रम कलमाडी से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त करता था और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था, जिससे तंग आकर वह बच्चे अपने साथ लेकर 2019 में ग्वालियर आ गई थी और अपने माता-पिता के साथ आकार रहने लगी। तो कुछ दिन बाद ही पति मेरे मायके आया और मेरे माता पिता से एक करोड़ पर लाइन में देने की मांग करने लगा मेरे माता-पिता ने विक्रम को काफी समझाया लेकिन वे नहीं माना और वह मुझे मायके में ही छोड़कर बैंगलोर चला गया। फिर 2022 में मेरा पति विक्रम बोला कि उसे फ्लैट के लिए एक करोड़ लेकर आओ तो मैंने मना किया तो विक्रम बोला कि हम लोग कर खरीदेंगे तो अपने पिता से रुपए मांगो तब मैंने अपने पिता को बताया तो मेरे पिता ने अप्रैल 2023 में अपने अकाउंट से 8 लख रुपए मेरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था। फिर मेरे पति विक्रम ने 65 लाख रुपए की मर्सिडीज कर फाइनेंस कराई थी तब मैंने पापा के दिए हुए 8 लाख रुपए अपने पति को कर खरीदने के लिए दिए थे, पति ने 40 लाख रुपए का बैंक लोन फाइनेंस करवाया था और डाउन पेमेंट में बाकी पैसे मिलकर मर्सिडीज कार गखरीदी थी जो पति और सास ससुर उसका यूज कर रहे हैं।
सास-ससुर भी दहेज के लिये करते थे परेशान
इतना ही नहीं फिर अक्टूबर 2023 को भी मेरा पति फ्लैट के लिये मुझे दहेज के लिये एक करोड़ की डिमांड सकरने लगा जब मैं मना किया तो मेरे पति के साथ सास ससुर ने मेरे साथ मारपीट की और मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। उसी रात 24 अक्टूबर 2023 को मेरा पति शराब पीकर घर आया और वहीं एक करोड़ की मांग करने लगा जब मैं मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट कर अप्राकृतिक कृत्य किया। 25 अक्टूबर 2023 को मैं अपने बच्चों को लेकर दोबारा ग्वालियर अपने मायके आ गयी थी। मेरे माता-पिता ने विक्रम उसकी माता-पिता को कई बार समझाएने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने मुझे रखने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति के खिलाफ दुष्कर्म दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस बोली
महिला थाना प्रभारी ने बताया है कि एक महिला ने थाने आकार शिकायत कर बताया था कि दहेज ना देने पर उसका पति उसके साथ गलत काम किया है, विरोध करने पर उसे मारता पीटता था। पीड़ित की शिकायत पर पति के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है आरोपी पति की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *