MP में मंत्रिमंडल विस्तार पर नामों पर नहीं बनी सहमति, सीनियर विधायकों पर फंसा पेंच

भोपाल. मध्य प्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट में कौन-कौन से चेहरे होंगे इस पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण के साथ ही सीनियर विधायकों को लेकर पेंच फंस गया है। ऐसे में मंगलवार को मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना नहीं है।
मोहन यादव के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद तेज हो गई ळै। अलग-अलग स्तर पर मंथन कर मंत्रियों के चयन का फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। पार्टी ने दो लाइन स्पष्ट कर दी है। पहला- मंत्रिमंडल में सभी संसदीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व रहेगा। दूसरा- तीन बार मंत्री रह चुके नेताओं को जगह नहीं मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *