दाऊद को एक शख्स ने दिया जहर, कराची अस्पताल में भर्ती

मुंबई. मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चायें तेज है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि दाऊद को करांची में जहर दिया गया है और इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जहर दिये जाने की पुष्टि नहीं है। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के अधिकारी दाऊद के नजदीकी रिश्तेदारों (भतीजे अलीशाह पारकर और साजिद वागले) से भी इस संबंध में अधिकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को करांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा दावा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है। इसके चलते दाऊद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दाऊद की गैंग के पूर्व सदस्य ने पुष्टि करते हुए बताया ाहै कि दाऊद गंभीर बीमारी के चलते करांची के अस्पताल में भर्ती है। 2 दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है और जिस फ्लोर पर वह एडमिट है, वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। सिर्फ शीर्ष अधिकारियों और परिवारों के नजदीकी लोग ही वहां जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *