पहली बार में 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ, नए चेहरों को मौका मिल सकता है

भोपाल. मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिल गई है। रविवार शाम को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर इस पर मंथन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में करीब 1 घंटे चली बैठक में मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर चर्चा की गई। बीजेपी सूत्रों के अनुसार नए चेहरों के साथ कुछ पुराने चेहरों को मौका मिल सकता है। जानकारी के अनुसार पहली बार में 20 मंत्री शपथ ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *