जज की कार छीनने वाले छात्रों पर डकैती की धारा लगाना न्यायोचित नहीं-मुख्यमंत्री

ग्वालियर. वीडियो क्रॉफिंग के जरिये जान बचाने के लिये हाईकोर्ट जज की कार छीनने वाले 2 छात्रों पर डकैती व चोरी का केस दर्ज करने के मामले की सीआईडी जांच की जायेगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी से कहा है कि युवकों पर डकैती की धारा लगाना न्यायोचित नहीं लगता है। वह आपराधिक पृष्ठभूमि के नहीं ह ै। युवकों ने मानवीय दृष्टि से तो सही कार्य किया है। लेकिन उनका तरीका गलत था।संपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए जांच के पश्चात कार्यवाही करना ठीक होगा। इसलिये जांच कराये।
आपको बता दें कि एबीवीपी से जुड़े हिमांशु श्रोत्रिय (22) और सुकृत शर्मा (24) ने वीसी प्रो. रणजीत सिंह की जान बचाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी हाई कोर्ट जज की कार छीन ली थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों छात्रों पर चोरी व डकैती की धाराओं में केस दर्ज किया था। एक दिन पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी हाई कोर्ट के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *