250 आतंकी भारत में कभी भी कर सकते हैं घुसपैठ, PoK में लॉन्च पैड तैयार किया
जम्मू कश्मीर. खुफिया जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा एलओसी के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित लॉन्च पैड पर लगभग 250 से 300 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में है। बीएसएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।
बीएसएफ अलर्ट पर
आतंकी घुसपैठ न कर पाए इसलिए सुरक्षा बल सतर्क है। बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में संवाददाताओं से कहा, खुफिया जानकारी मिली है कि 250 से 300 आतंकवादी लॉन्च पैउ पर घुसपैठ का इंतजार कर रहे है, लेकिन हम और सेना सभी संवेदनशील स्थानों पर कडी नजर रख रही है और हम सतर्क है।
नई रणनीति तैयार कर रहे आतंकी
ऊंचे इलाकों में पाकिस्तानी और स्थानीय आतंकवादियों से निपटने और सर्दियों के दौरान उनकी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लगातार प्रयासों के बावजूद आतंकवादी कश्मीर में आतंक भडकाने के लिए नई रणनीति तैयार कर रहे है। आतंकवाद में गिरावट के कारण इस क्षेत्र में पर्यटन में वृद्धि देखी गई है। इस साल नवंबर तक लगभग 2 करोड पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भविष्यवाणी की कि जम्मू कश्मीर में आने वाले वर्षों में पर्यटकों की संख्या दो करोड से अधिक हो जाएगी।
