MP कांग्रेस में 30 वर्ष बाद पीढ़ी परिवर्तन, जीतू पटवारी बने प्रदेश अध्यक्ष और उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष

भोपाल. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने आज मध्य प्रदेश में बडा बदलाव किया है। कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अब जीतू पटवारी नए अध्यक्ष होंगे। जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उमंग सिंघार को सीएलपी लीडर और हेमंत कटार को मध्य प्रदेश का उपनेता बनाया गया है।
विधानसभा चुनाव में मिली पराजय के 12 दिन बाद शनिवार को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बडा फेरबदल किया है। कमलनाथ और दिग्विजय युग की समाप्ति करते हुए 30 वर्ष बाद पार्टी ने पीढी परिवर्तन को अंजाम दिया है। 77 वर्ष के कमलनाथ को हटाकर कांग्रेस ने 49 साल के जीतू पटवारी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और आदिवासी कार्ड खेलते हुए उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष के पद पर बिठाया है। ये दोनों चेहरे मालवांचल से निकाले गए है। ग्वालियर चंबल को साधने के लिए ब्राह्मण चेहरा हेमंत कटारे को उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस में इस बदलाव को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के हिसाब से भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *