वीडिंयो कॉलिंग के दौरान न्यूड हुई युवती ने छात्र को किया ब्लैकमेल
ग्वालियर. छात्र के मोबाइल अनजान नम्बर से आये वीडियो कॉलिंग पर एक युवती ने 2 बार तो अच्छी तरह से बात की और दोस्ती कर विश्वास जीता। पर तीसरी बार कॉल पर वह बोल्ड चैट करने लगी। छात्र को भी इसमें मजा आ रहा था। इस पर युवती ने वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने कपड़े निकालना शुरू कर दिये और साथ ही छात्र को भी कपड़े उतारने के लिये दबाव डाला। न्यूड चैटिंग के एक्साइमेंट में छात्र भी न्यूड हो गया। एक मिनट बाद कॉल कट हो गया, लेकिन 10 मिनट बाद छात्र के एक पास मैसेज आया। मैसेज देखने के बाद छात्र के होश उड़ गये। उससे 10 हजार रूपये ब्लैकमेलिंग कर मांगे गये थे। घटना चेतकपुरी झांसी रोड इलाके की है। छात्र के रोने पर परिजन को पता लगा। परिजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी है।
क्या है मामला
शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी निवासी विवेक कुमार (बदला हुआ नाम) बी.कॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। एक दिन पहले वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था कि तभी उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। उसने कॉल रिसीव किया तो कॉल करने वाली युवती थी। बातचीत की तो युवती ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड को कॉल कर रही थी, शायद उसका नंबर गलती से लग गया। साथ ही बताया कि उसका मन नहीं लग रहा था। छात्र को उससे बात करना अच्छा लगा तो उसने कॉल कट नहीं और काफी देर तक बात करता रहा। दस मिनट बात करने के बाद युवती ने कॉल कट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद फिर से कॉल आया और युवती ने उसका वॉट्सएप नंबर लिया।
यह रखें सावधानी
अनजान नंबर से आए कॉल को रिसीव न करें
जरूरत हो तो कॉल रिसीव कर बातचीत करें, लेकिन वॉटसएप पर वीडियो चैट बिल्कुल भी न करें
वीडियो कॉल आने पर उसे रिसीव नहीं करें
यदि कॉल रिसीव करते हैं और उसके बाद आपके फोटो-वीडियो एडिट कर ब्लैकमेलर करें तो घबराएं नहीं
ब्लैकमेलिंग की सूचना तत्काल परिजन व पुलिस को दें।
