मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं शिवराज सिंह चौहान और विष्णु दत्त शर्मा

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुनर्वास के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल का छोटा विस्तार हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिवराज को कृषि मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है। शिवराज सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी केंद्रीय मंत्री बनाए जा सकते है। विधानसभा चुनाव में शर्मा के कुशल प्रबंधन से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व खुद है। मोदी कैबिनेट से जिन मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों में चुनाव लडाया गया था उनमें से मप्र के भी दोनों केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल इस्तीफा दे चुके है। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश में 18 वर्ष तक मुख्यमंत्री का सफर तय करने वाले नेता शिवराज सिंह के पुनर्वास को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व गंभीर है। कई वर्षों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि शिवराज सिंह को मोदी कैबिनेट में लिया जा सकता है लेकिन जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजय मिली तो पार्टी ने यू-टर्न ले लिया था।
शिवराज को दिल्ली बुलाने की दो वजह
पार्टी के दो उद्देश्य है, पहला केंद्र में बेहतर प्रदर्शन वाले मंत्रियों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में बडे मंत्रालयों को अतिरिक्त प्रभार में रखने से मोदी सरकार के प्रदर्शन पर प्रभाव पड सकता है। दूसरी वजह केंद्र की राजनीति में शिवराज को ले जाने से प्रदेश का नया नेतृत्व बिना किसी नैतिक दबाव के काम कर पाएगा।
पार्टी वीडी शर्मा के प्रदर्शन से खुश
उधर खजुराहो के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा विधानसभा चुनाव में जिस कुशलता से केंद्रीय नेतृत्व के हर निर्णय को मैदान में उतारा, उससे हाईकमान खुश है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी शर्मा की पीठ थपथपाई थी। यही वजह है कि शर्मा को भी मोदी कैबिनेट में स्थान मिलने की चर्चा है। यह इसलिए भी कि छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी डिप्टी सीएम बनाए जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *