महाराज बाडे पर अतिक्रमण कर जगह खाली कराई, प्रतिदिन निगरानी की जाएगी

ग्वालियर. आज महाराज बाडे पर सुगम यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए फुटपाथियों और हाथ ठेलो पर दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। पुलिस और मदाखलत अमले की संयुक्त कार्रवाई से महाराज बाडे पर अतिक्रमण हटाने के साथ जो जगह खाली कराई जा चुकी है उस पर दोबारा अतिक्रमण न हो उस पर भी निगरानी की जा रही है। निगम के द्वारा फुटपाथियों को चिन्हित जगह पर शिफ्ट कराने का काम भी कराया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई पूर्व में भी कई बार हो चुकी है लेकिन सभी को कार्रवाई असफल रही और महाराज बाडे पर दोबारा अतिक्रमण की स्थिति बार-बार देखी गई। इसलिए अब निगम ने सख्ती के साथ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है और आदेश न मानने वालों पर सामान की जब्ती और कार्रवाई भी की जा रही है।
रोजाना रहेगी निगरानी
महाराज बाडे पर दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इसके साथ ही जो जगह खाली कराई जा चुकी है उस पर दोबारा अतिक्रमण न हो इसलिए प्रतिदिन निगरानी की जाएगी और आदेश न मानने वालों पर समान जब्ती कर कार्रवाई की जाएगी।
केशव चौहान, मदाखलत अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *