संसद सुरक्षा में चूक- गुरूग्राम से विक्की शर्मा और उसकी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इन्हीं के घर ठहरे में थे चारो आरोपी

नई दिल्ली. संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गयी है। इस घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जिा रहा है कि चारों आरोपी गुरूग्राम के सेक्टर-की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रूके थे। चारों आरोपी विक्की शर्मा के दोस्त है। विक्की शर्मा मूल रूप से हिसार का रहने वाला है दिल्ली पुलिस ने विक्की शर्मा और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन आयी है। वहां एंटी टेरर यूनिट और खुफिया एजेंसियों के आलाधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि संसद के बाहर से पकड़े गये नीलम और अमोल के पास मोबाइल फोन नहीं था। इनके पास किसी भी तरह का पहचान पत्र और बैग तक नहीं बरामद हुआ है। दोनों ने किसी भी संगठन से संबंध होने से इंकार किया है और उनका दावा है िकवह लोग खुद से प्रेरित होकर संसद गये थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस साजिश में कुल 6 लोग शामिल थे। 2 लोगों ने अंदर हंगामा किया तो 2 ने बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *