कट्टा अड़ाकर लूटा दंपत्ति, बाइक को ओवरटेक कर बदमाशों ने रोका
ग्वालियर. सोमवार-मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक दंम्पति पर कट्टा अड़ाकर गहने-नगदी लूट ली है। दम्पत्ति अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलकर लौट रहा था। अंधेरा होने पर बाइक सवार 4 बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोका फिर पति के सीने पर कट्टा तानकर पत्नी से मंगलसूत्र, चेन, पर्स जिसमें कैश रखा था जिससे वह लूटकर ले गये।
घटना के बाद चक्र शंकरपुर के पास टोल से पहले की है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर लूट की FIR दर्ज कर ली गयी है।
क्या है मामला
ग्वालियर के इकोना गांव निवासी प्रदीप बघेल पुत्र चिम्मन सिंह बघेल प्राइवेट फर्म में जॉब करता है। मंगलवर को वह पत्नी रीना व बेटे के साथ दतिया में बीमार साले के बेटे को देखने के लिए गया था। बच्चे को देखने के बाद वह वापस आ रहा था। शाम करीब 7 बजे वह घुआं टोल से निकला था और करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचा था कि तभी बाइक से चार युवक उनके पास आए और ओवरटेक कर बाइक आगे लगा दी। इसी समय एक बदमाश ने उनकी बाइक में लात मार दी। लात लगते ही बाइक अनियंत्रित हुई, जिसे नियंत्रण में करने के लिए प्रदीप ने ब्रेक लगाए और बड़ी मुश्किल से बाइक गिरते-गिरते बचाई।
पुलिस ने तत्काल की घेराबंदी
घटना का पता चलते ही पिछोर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद बदमाशों की तलाश में जिले की नाकाबंदी कराई गयी है। लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी कैमरे में फुटेज में दिखाई दिये बदमाश
पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने के लिये टोल सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो टोलप र बदमाशों के फुटेज मिले हैं। लेकिन वाहनों के प्रकाश की वजह फुटेज साफ नहीं है। जिससे उनकी गाड़ी का नम्बर व अन्य पहचान स्पष्ट नहीं हो पाया है।
