महादेव सट्टेबाजी ऐप के फाउंडर को दुबई में दबोचा

नई दिल्ली. महादेव सट्टे बाजी ऐप के मामले मे 2 आरोपियों में से एक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दुबई पुलिस ने यह कार्यवाही ईडी की अपील पर इंटरपोल पर जारी रेड नोटिस के आधार पर की है। सूत्रों के अनुसार रवि उप्पल को पिछले हफ्ते दुबई में हिरासत में लिया गया था और ईडी के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिये दुबई के अधिकारियों के संपर्क में है। उप्पल के खिलाफ भारत में छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस जांच कर रही है। जबकि महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी जांच कर रही है। रवि महादेव ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर का सहयोगी है।
महादेव बुक ऐप सट्टेबाजी के लिये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इसे भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। लेकिन अन्य देशों में यह चल रहा है। छत्तीसगढ़ का निवासी चंद्राकर और उसका सहयोगी रवि उप्पल दुबई से इसे चलाता है। दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *