मोहन यादव ने MP के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भोपाल. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी शपथ ली। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यह कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत दिग्गज नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए सीएम मोहन यादव और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तस्वीर निकलवाई।

देवड़ा, शुक्ल ने डिप्टी CM की शपथ ली, 10 मिनट का समारोह; शिवराज बोले- मित्रो, अब विदा...|मध्य प्रदेश,Madhya Pradesh - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *