मोहन यादव कल लेंगे MP के CM पद की शपथ
भोपाल. मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन यादव बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे यह कार्यक्रम होगा इसके लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम और मंत्री भी शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
मोहन यादव से मिले नरोत्तम मिश्रा
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को भाजपा द्वारा मनोनीत सीएम मोहन यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। मिश्रा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने पर बधाई दी।
