भोपाल. लाल परेड़ ग्राउण्ड में मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव शपथ लेंगे। इस मौके पर दोपहर 11 बजे शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचेंगे। आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा अन्य प्रदेशों के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।
मोहन यादव को नरोत्तम मिश्रा ने की सौजन्य भेंट
मंगलवार की सुबह पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव से सौजन्य मुलाकात कर कहा कि आपका यह कार्यकाल यशस्वी और भाजपा की रीतिनीति के अनुसार अंतिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिये सर्वथा सिद्ध होगा, ऐसी ईश्वर से मंगल कामना करता हूं।