इन नेताओं को मिल सकता है मंत्रिमंडल में स्थान
भोपाल. मंत्रिमंडल के गठन को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। इसमें भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, विजय शाह, रमेश मेंदोला, प्रद्युम्न सिंह तोमर, अर्चना चिटनीस, संजय पाठक, मीना सिंह, निर्मला भूरिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, रामेश्वर शर्मा या कृष्णा गौर, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, डा.प्रभुराम चौधरी, हेमंत खंडेलवाल, चेतन्य काश्यप और ओमप्रकाश धुर्वे को क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के आधार पर शामिल किया जा सकता है।इस बीच, डा. मोहन यादव देर शाम नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच शपथ ग्रहण कार्यक्रम, मंत्रिमंडल के गठन से लेकर अन्य विषयों को लेकर चर्चा हुई।
सामयिक अध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित करेंगे मुख्यमंत्री
विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को विधानसभा की सदस्यता की शपथ सामयिक अध्यक्ष दिलाएंगे। इसके लिए राज्यपाल को मुख्यमंत्री द्वारा नाम प्रस्तावित किया जाएगा। शपथ विधि पूरी होने के बाद अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। चूंकि, विधानसभा में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है इसलिए नरेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन भी निर्विरोध होगा।
