नरेन्द्र सिंह तोमर बने एमपी की विधानसभा के स्पीकर

ग्वालियर. मुरैना के दिमनी विधानसभा के विधायक नरेन्द्रसिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर बनाया गया हे। वह पहले केन्द्रीय मंत्री थे और बाद में उनकी मुख्यमंत्री बनने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। लेकिन सोमवार को भोपाल में आयोजित विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षकों द्वारा लिये गये निर्णय के आधार पर उनको विधानसभा स्पीकर बनाया गया है।
आपको बता दें कि, दिमनी विधायक नरेंद्र सिंह तोमर का नाम संभावित मुख्यमंत्री की सूची में चल रहा था। जब से भाजपा चुनाव जीतकर दोबारा सत्ता में आई है, तभी से प्रदेश के मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की बात कही जा रही थी। इन चेहरों में सांसद प्रहलाद पटेल के बाद तीसरे नंबर पर विधायक नरेंद्र सिंह तोमर का नाम चल रहा था। लगभग 5 दिन की मंत्रणा के बाद तथा पर्यवेक्षकों के निर्णय के आधार पर मोहन सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया तथा दिमनी विधायक नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर के पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *