गोगामेड़ी हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान. सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड में राजस्थान पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को पहले आरोपियों को फरारी में मदद देने वाले को पकडा और फिर मुख्य आरोपियों को भी धर-दबोचा। गोगामेडी पर तडातड फायरिंग करने वाले दोनों शूट हिमाचल में दो अन्य साथियों के साथ पकडे गए। अन्य दो जने शूटरों की मदद के लिए साथ थे। यह कार्रवाई सीआईडी क्राइम ब्रांच, जयपुर पुलिस और दिल्ली सीआईडी की टीम ने की है। अब पुलिस आरोपियों को लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद खुलासा होगा कि इसमें लॉरेंस विश्नोई और रोहित गोदारा के अलावा और कौन-कौन शामिल है। मामले में आनंदपाल की बेटी चीनू की भूमिका की बताई जा रही थी जिसे एक दिन पहले खुद चीनू ने वीडियो जारी कर गलत बताया था।

आरोपी रामवीर दूसरे आरोपी नितिन फौजी का दोस्त है। दोनों आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ में 12वीं क्लास में एक साथ पढ़े हैं।
इनकी रही अहम भूमिका
डीजीपी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में शूटरों को पकडने में जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ और आईपीएस दिनेश एमएन की प्रमुख भूमिका रही। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार नितिन फौजी सेना का जवान है। वहीं दूसरा शूटर मकराना निवासी रोहित राठौड कुछ दिन पहले ही उदयपुर में हथियारों के साथ पकडा था। आरोप है कि वह किसी हिस्ट्रीशीटर की हत्या के लिए वहां पहुंचा था। 15 दिन जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई। राठौड और नितिन को लॉरेंस और रोहित गोदारा की गैंग ने उसे गोगामेडी की हत्या की साजिश में शामिल किया। पुलिस ने दोनों शूटरों को फरारी में मदद करने वाले महेन्द्रगढ़ हरियाणा निवासी रामवीर (23) को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि अभियुक्त रामवीर हत्याकांड के आरोपी नितिन फौजी का दोस्त है। दोनों साथ पढ़े हैं। 12वीं पास करने के बाद नितिन फौजी वर्ष 2019- 20 में सेना में भर्ती हो गया और रामवीर यहां जयपुर में पढ़ाई करने लगा। एमएससी पूरी होने पर कुछ दिन पहले ही वह गांव गया था, जहां छुट्टियों पर आए नितिन फौजी से मुलाकात हुई।
गांव से शूटर की पत्नी को मिलाने लाया
रामवीर ही गांव से नितिन की पत्नी को उससे मिलाने के लिए लाया। यहां उसने मोबाइल व अन्य सुविधा भी उपलब्ध करवाई। कुछ दिन रुकने के बाद फौजी गैंग के किसी अन्य सदस्य के पास चला गया। साथ ही उसने रामवीर को कहा कि वह फिर आएगा। उसने बड़ी वारदात करने के लिए मदद मांगी थी।
बार-बार जगह बदली, बस से हुए फरार
वारदात से पहले फौजी जयपुर में तीन दिसम्बर को पहुंचा। यहां पहुंचने से पहले ही उसने रामवीर से सम्पर्क कर लिया था। रामवीर ने उसे पहले महेश नगर के कीर्ति नगर में रुकवाया। इसके बाद अगले दिन गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास होटल में ठहराया। कुछ समय प्रताप नगर क्षेत्र में भी रहे। चार दिसम्बर को उन्होंने एनिमलफिल्म देखी। इसके बाद पांच दिसम्बर को रोहित से मिला और वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद शुटर नितिन फौजी और रोहित राठौड राहगीर से छीनी स्कूटी से अजमेर रोड पहुंचे। यहा से रामवीर बाइक पर दोनों को बगरू टोल प्लाजा से आगे तक लेकर गया। जहां से दोनों रोडवेज बस में सवार होकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *