पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा बड़ा असर, 48 घंटे में फिर बिगड़ेगा मौसम

ग्वालियर. मध्यप्रदेश का मौसम भले ही अभी साफ हो गया है लेकिन आने वाले कुछ घंटों में पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर दिख सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 दिसंबर से फिर से मौसम में बदलाव दिख सकता है। आगामी 48 घंटों तक ऐसा कोई सिस्टम नहीं है जो प्रदेश में बारिश कराए।
11 दिसंबर को उत्तर भारत में पहुंचेगा पश्चिम विक्षोभ
मध्य प्रदेश के मौसम में सर्दी बढ़ रही है, रातें ठंडी होने लगी हैं, तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ऐसा कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है जो प्रदेश में बारिश कराए लेकिन 11 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है जिसके असर से मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा और प्रदेश का मौसम बिगड़ने की संभावना है।
अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके मुताबिक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी जिलों में घना से मध्यम कोहरा रह सकता है। जबकि शहडोल संभाग के जिलों में, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, रीवा, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, जबलपुर, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, शिवपुरी जिलों में हल्का व मध्यम कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *