MP में CM को लेकर पहले विधायकों से रायशुमारी भी कर सकते हैं पर्यवेक्षक

भोपाल. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार (11 दिसंबर) अपराह्न चार बजे तय की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि पर्यवेक्षक पहले विधायकों से रायशुमारी करेंगे और हाईकमान को अवगत कराएंगे। इसके बाद हाईकमान से मिले निर्देश पर विधायक दल के नेता की घोषणा करेंगे। इसके बाद विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को औपचारिक रूप दे दिया जाएगा।
पर्यवेक्षकों की बैठक के स्वरूप को लेकर अब तक स्पष्टता नहीं आई है लेकिन यह माना जा रहा है कि वे विधायकों के साथ अलग-अलग समूह बनाकर बातचीत कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो वे हाईकमान की बात से उन्हें अवगत भी कराएंगे और उनकी बात भी सुनेंगे। हालांकि हाईकमान मध्य प्रदेश में किसी तरह की असहमति या मुश्किल की आशंका व्यक्त नहीं कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *