रेप के बाद महिला की गयी हत्या, खाली प्लॉट पर मिली अर्धनग्न मिली बॉडी
ग्वालियर. सड़क किनारे महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। घटना थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र की है। जिसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है कि महिला कौन है और उसकी हत्या किसने व क्यों की है।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में मेट्रो टॉवर के पड़ोस से रजिस्ट्रार कार्यालय जाने वाले रास्ते पर खाली प्लॉट में शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने एक महिला की अधजली नग्न शव का देखा तो वह चौंक गये। जिन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के लिये घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलवा लिया। वहीं घटना का पता लगने पर एसपी राजेशसिंह चंदेल, एएसपी ऋषिकेश मीणा व सीएसपी हिना खान भी वहां पहुंच गयी जिन्होंने जांच के उपरांत अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस हाल में पड़ा में मिला शव
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां लगभग 30-35 वर्ष की महिला का नग्न शव अधजली हालत में पड़ा हुआ मिला था। जिसके पास ही उसका स्वेटर तथा दो 100 के, दो 50 के नोट व एक पांच का सिक्का पड़ा था। वहीं देशी शराब के 3 र्क्वाटर में पेट्रोल भी रखा था। ऐसा माना जा रहा है कि इस क्वार्टर में लाया गया पेट्रोल डालकर ही बॉडी को आग लगाई गयी है।
हत्या कहीं और शव को लाकर पटका
घटनास्थल को देखकर माना जा रहा है कि हत्या कहीं और करके बॉडी यहां लाकर पटकी है। जिसकी पहचान छिपाने के मकसद से पेट्रोल डालकर आग लगाई है। प्रथम दृष्टया महिला लेबर क्लास की प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है। जिससे जांच को आगे बढाया जा सके।
