MP में भाजपा ने ऑब्जर्वर बनाये, हरियाणा के CM खट्टर समेत 3 को दी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री के नये ओबीसी चेहरे की तलाश

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी में विचार-मंथन का दौर जारी है। पार्टी ने बैठक से पहले आज (शुक्रवार) को 3 ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिये हैं। इनमें मनोहरलाल, लक्ष्मण और और आशा लकड़ा शामिल है। भाजपा नये ओबीस चेहरे पर विचार कर रही है। यही कारण है कि शीर्ष नेतृत्व ने नये चुने गये ओबीसी विधायक की सूची मांगी है। बीजेपी ने 10 दिसम्बर को विधायक दल की बैठक बुलाई है। ऑब्जर्वर इसमें विधायक दल के नेता यानी मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक आलाकमान मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर ओबीसी चेहरे की तरफ बढ़ रहा है। शिवराजसिंह चौहान के बदलने की स्थिति में प्रहलाद पटेल का नाम सबसे आगे हैं। बिलकुल नया ओबीसी फेस देने पर भी विचार किया जा रहा है। अगर ओबीसी कार्ड नहीं चला तो ऐसे में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे होगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी डिप्टी सीएम के फॉर्मूले को लागू किया जायेगा।
इधर, दिल्ली में डेरा डाले बड़े नेताओं में प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा भोपाल लौट आये हैं। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मुख्यमंत्री के नााम पर सस्पेंस रविवार को समाप्त हो जायेगा। वहीं, मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल के जबाव में सीएम शिवराज सिंह ने कहा है कि यह तय करना पार्टी का काम है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शुक्रवार को राधोगढ जायेंगे।
