DRDE ग्वालियर में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन

ग्वालियर-डीआरडीओ मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार रक्षा अनुसंधान तथा विकास स्थापना ग्वालियर में 01 से 15 दिसंबर 2023 के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत स्थापना में पूरे पखवाड़े के दौरान अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सर्वप्रथम 01 दिसंबर 2023 को ‘स्वच्छता शपथ’ का आयोजन किया गया जिसमें DRDE निदेशक डॉ. एमएम परीडा ने समस्त वैज्ञानिकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कर्मचारियों में स्वच्छता जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए 04 दिसंबर को ‘जागरूकता दिवस’ के अतंर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. एके गोयल, वैज्ञानिक ‘जी’ ने व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डी.आर.डी.ई. ग्वालियर में विभिन्न स्थानों एवं भवनों में जागरूकता प्रसार करने वाले पोस्टर आदि प्रदर्शित किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *