क्षत्रिय समाज के आव्हान पर गोला का मंदिर चौराहा पर 2 घंटे रहा चक्काजाम

ग्वालियर. जयपुर में 5 दिसम्बर को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामडी की हत्या के दूसरे से ग्वालियर के गोला मंदिर चौराहा पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के आव्हान पर दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्काजाम किया गया। इस बीच चारों ओर से आने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षत्रिय महासभा के युवा चारों डिवाइडर लगाकर चक्काजाम कर दिया है। चक्काजाम में दो ज्ञापन जिला प्रशासन की ओर एसडीएम संजीव जैन को सौंपा गया। इस ज्ञापन 4 सूत्रीय मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से सौंपा है। एक ज्ञापन के बाद दूसरा ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वाले में राजा चौहान, रामकुमार सिकरबार, योगेन्द्र तोमर आदि लोग शामिल थे।

दो ज्ञापन सौंपे गये

जयपुर में 5 दिसम्बर को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामडी की हत्या 4 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन सौंपा गया इस ज्ञापन के क्षत्रिय महासभा के दूसरे क्षत्रिय सभा दल की ओर सौंपा गया। क्षत्रिय महासभा एवं सर्व समाज के ग्वालियर संभाग के विभिन्न संगठन एवं कार्यकर्त्ताओं के द्वारा सौंपा गया।

यह थी प्रमुख मांगें

1- गिरफ्तार किये गये आरोपियों का एनकाउंटर किया जाये।
2- जो लोग इस घटना में शामिल है जिन्होंने यह कृत्य करवाया है उनके खिलाफ 120बी एवं 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपियों को पकड़ा जाये, जिन्होंने षडयंत्र कर इस कृत्य को अंजाम दिया है।
3- जिन्होंने हत्या की उनके बैंक अकाउंट खंगाले जाये जिससे पैसा देकर यह हत्या करने वाले लोग का सच सामने आये।
4- आदरणीय सुखदेव की प्रतिमा जयपुर स्थित किसी मुख्य चौराहे पर लगाई जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *