दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई, कल विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद अब सभी की इस बात का इंतजार है कि पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाती है। इस बीच आज भाजपा संसदीय दल की बैठक हो रही है। उधर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीते सांसदों ने बुधवार को संसदीय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इनमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह और रीती पाठक शामिल हैं। उधर शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गए हैं कल छिंदवाड़ा पहुंचकर उन्होंने सभा की। माना जा रहा है कि जल्द ही मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक भेजेगा, जो आलाकमान के निर्णय से अवगत कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *