CM फेस को लेकर ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर के बॉस लिखे पोस्टर लगे

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद एमपी से लेकर दिल्ली तक मंथन चल रहा है कि सीएम कौन होगा। इस पर चर्चा के बीच ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर के पोस्टर लगा दिए गए है। पोस्टर पर तोमर की फोटो के साथ लिखा है बॉस। शहर के फूल आग चौराहे और 20 से ज्यादा जगहों पर होर्डिंग दिखी।
दिग्गजों की दिल्ली दौरा
प्रदेश में बीजेपी की टिकट से लड़ रहे सभी सांसदों के साथ ही सीएम फेस की रेस में सामिल ज्यादातर नेता अभी दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्हें पार्टा के आला नेता दिल्ली बुला रहे हैं। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान की मध्य प्रदेश में डटे रहना कई तरह की चर्चाओं को हवा दे रहा है। एक ओर कई लोग कह रहे हैं की उन्हें साफ कर दिया गया है की वो लौट नहीं रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है की वो चिंता नें कतई नहीं है। संसय डिप्टी क लिए बना हुआ है। इस कारण वो पार्टी के लिए अभी से मिशन 2024 के लिए काम कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *