आज भारत बंद, क्षत्रिय महासभा ने एसपी को ज्ञापन, पुलिस अलर्ट मोड पर

ग्वालियर. राजस्थान में करणीसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद जहां आज राजस्थान बंद का आव्हान किया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश में भी जिलास्तर पर ज्ञापन और प्रदर्शन हो रहे हैं। ग्वालियर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने एसपी को राष्ट्रपति के नाम अपना ज्ञापन सौंपा है।
आपको बता दें कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार सिकरबार के नेतृत्व में ज्ञापन के जरिये मांग की गयी है। सुखदेव सिंह हत्या करने वाले हत्यारों पर सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें फांसी की सजा दी जाये यदि सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारों पर सख्त कार्यवाही नहीं होती है तो पूरे मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्ता बिगड़ सकती है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना प्रदेश भर में प्रदर्शन करने मजबूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *