तीनों CM नए चेहरे होंगे
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ में मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी में मंथन जारी है। प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच करीब डेढ घंटे तक बैठक हुई। इससे पहले बीजेपी हेडक्वार्टर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। जानकारी के अनुसार भाजपा तीनों राज्यों में सीएम पद के लिए नए चेहरों पर विचार कर रही है।
तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 सांसद चुनाव जीते जबकि 9 हार गए। जीते हुए 12 सांसदों में से 11 ने बुधवार को लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। इनमें से कुछ सांसद मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल है। हालांकि राजस्थान से चुनाव जीतने वाले बालकनाथ ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है।
